[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettaiah : वार्ड नंबर 28 शायरी स्थान में लगाया गया आरओ खराब, वार्ड वासियों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

Bettaiah : वार्ड नंबर 28 शायरी स्थान में लगाया गया आरओ खराब, वार्ड वासियों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

0
Bettaiah : वार्ड नंबर 28 शायरी स्थान में लगाया गया आरओ खराब, वार्ड वासियों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

बगहा.

शुद्ध पेयजल को लेकर सरकार की चलाई जा रही महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना बगहा शहर के वार्ड नंबर 28 में दम तोड़ती नजर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार बगहा नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 शायरी स्थान के समीप शुद्ध पेयजल हेतु आरओ लगाया गया है. वार्डवासी चंद्रशेखर गुप्ता, संतोष सोनी, सुदामा प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि 1 साल पहले नगर परिषद के द्वारा यहां पर आरओ लगाया गया था. लेकिन 1 वर्ष बीतने के बाद भी लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ. वार्ड वासियों ने नगर परिषद गहा के सभापति व उपसभापति प्रतिनिधियों से मिलकर तथा ईओ सरोज कुमार बैठा से भी मिलकर मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी है. फिर भी लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ, जो खेद का विषय है. वहीं दूसरी तरफ बगहा दो प्रखंड परिसर में लगा आरओ भी खराब है. मतदान कराने आए मतदान कर्मियों को भी आरओ से शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ. जिसके कारण मतदान कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. बताते चलें कि रखरखाव के अभाव में प्राय: नगर परिषद के द्वारा लगाए गए आरओ खराब हो रहे हैं. जबकि इन आरओ पर नगर परिषद के द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel