[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया राजद(RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव का संदेश, जारी रहेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई

राजद(RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव का संदेश, जारी रहेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई

0
राजद(RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव का संदेश, जारी रहेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई
राजद के 30वें स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

RJD Foundation Day: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को बेतिया के संतघाट स्थित जिला कार्यालय में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और जनसरोकार के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया.

Bettiah News: तेजस्वी यादव ने दिया संगठन विस्तार का संदेश

तेजस्वी यादव ने अपने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक सह जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र राम ने कहा कि राजद की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, जनता के बीच पार्टी की पकड़ उतनी ही मजबूत होगी. जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन विस्तार का संकल्प लेने का अवसर है. उन्होंने पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की.

सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

प्रधान महासचिव अमर यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया. मुख्य प्रवक्ता प्रभु यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, युवाओं और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के संस्थापकों के योगदान को याद किया गया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव अमर यादव ने किया. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, रफीउर रहमान, इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, ई. संजय कुशवाहा, शकुंतला देवी, अंशु देवी, आशिया खातून, अबुल बराकात, मोहन प्रसाद चौरसिया, सुरेंद्र यादव, गोपी यादव, कृष्ण यादव, बैजनाथ यादव, हरिशंकर यादव, कदीर अंसारी, नीरज यादव, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान SDRF जवान की संदिग्ध मौत, पत्नी ने दर्ज कराया केस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel