[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया खोया मोबाइल देकर पुलिस ने 24 चेहरों की लौटाई मुस्कान

खोया मोबाइल देकर पुलिस ने 24 चेहरों की लौटाई मुस्कान

0
खोया मोबाइल देकर पुलिस ने 24 चेहरों की लौटाई मुस्कान

बेतिया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए 24 लोगों का मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें लौटाया. अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने लोगों को उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंपा. लंबे अरसे से गायब मोबाइल को फिर से प्राप्त कर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट गई. एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 लोगों को मोबाइल फोन वापस दिया गया है. वापस किए गए मोबाइल फोन की कीमत लाखों रुपये आंका गया है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये मोबाइल फोन चोरी या गुम हुए थे. लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत के आलोक में मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें वापस किया गया है. एसपी ने कहा कि गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के लिए पुलिस अन्य कई तरीकों का उपयोग कर रही है. इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. गुम होने के बाद फिर से मोबाइल प्राप्त करने वाले बंदना कुमारी, कृष्ण कुमार, महेंद्र कुमार, उपेंद्र महतो, आलम मिया, अमित राज, रामसुंदर सिंह, नंदकिशोर महतो ने कहा कि मोबाइल फोन गुम हो जाने के बाद इसके मिलने की उम्मीद छोड़ दिए थे. काफी दिन बीत जाने के बाद अब यह जेहन से निकल गया था. अचानक पुलिस सूचना दी कि उनका मोबाइल मिल गया है, आकर ले जाएं. यह सुनकर काफी खुशी हुई. अपना मोबाइल फोन पाकर काफी अच्छा लग रहा है. मोबाइल फोन गायब होने के बाद पुलिस ने ढूंढ कर उन्हें लौटा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel