[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettaih : ट्रैक्टर की ठोकर से सेना के रिटायर्ड जवान की मौत

Bettaih : ट्रैक्टर की ठोकर से सेना के रिटायर्ड जवान की मौत

0
Bettaih : ट्रैक्टर की ठोकर से सेना के रिटायर्ड जवान की मौत

– सुगौली चीनी मिल में गार्ड के पर पर थे तैनात – घर लौटते वक्त अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बेतिया जीएमसी में तोड़ा दम मझौलिया . बेतिया-मोतिहारी एनएच-727 के सेनुवारिया पंचायत स्थित सुगौली बाईपास मार्ग पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में सुगौली चीनी मिल के गार्ड तथा भूतपूर्व सैनिक 45 वर्षीय रविकांत तिवारी उर्फ मंटू तिवारी की मौत हो गई. इलाज के दौरान बेतिया जीएमसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार, रविकांत तिवारी मंगलवार की तड़के अपनी बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सुगौली बाईपास पर एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. राहगीरों की सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गार्ड को तुरंत बेतिया जीएमसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद मृतक की पत्नी बबीता देवी का रोते-रोते बुरा हाल है. परिवार सदमे में है. रविकांत तिवरी 16 वर्षीय अनन्या कुमारी, 15 वर्षीय प्रिया कुमारी और 11 वर्षीय पुत्र शशांक कुमार के पिता थे. बताया गया कि रविकांत तिवारी पिछले दो वर्षों से सुगौली चीनी मिल में गार्ड की नौकरी करते थे और रोज़ इसी मार्ग से घर-आना-जाना होता था. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel