[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बगहा: चार बच्चों की मां का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बगहा: चार बच्चों की मां का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
बगहा: चार बच्चों की मां का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा पंचायत स्थित बेलौरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया.

पति से विवाद के बाद कमरे में गई थी महिला

मृतका की पहचान बेलौरा गांव निवासी बृजेश राम उर्फ साधु की 40 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद महिला अपने चार बच्चों और पति को दूसरे कमरे में छोड़कर अलग कमरे में चली गई.

सुबह जब पति की नींद खुली और उसने पत्नी को खोजा, तो उसका शव फंदे से झूलता मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मटियरिया थाना क्षेत्र के मेहनौल गांव से बेलौरा पहुंचे. मृतका के पिता बिहारी राम ने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मारपीट की शिकायत पर पंचायत हुई थी और लिखित समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई. परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

दो लोगों से पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel