[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया के सिरसिया में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार पांच लाख लूटे

बेतिया के सिरसिया में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार पांच लाख लूटे

0
बेतिया के सिरसिया में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार पांच लाख लूटे

बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम युवक को जीएमसीएच में कराया गया भर्ती बेतिया . बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर आदित्य तिवारी (38) को गोली मार कर उनके पास से 5 लाख रुपये की लूट कर ली हैं. घटना बेतिया के सिरिसिया थाना क्षेत्र आजाद चौक का है. यहां देर शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले आदित्य के 5 लाख रुपए लूट लिये और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी. गोली आदित्य के दाहिन पैर में घुटने के नीचे लगी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. इधर, गोली से जख्मी आदित्य को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. लूट व गोली मारने की इस घटना की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सूचना मिली है. जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, कुमारबाग निवासी आदित्य तिवारी अपने घर से 5 लाख रुपए लेकर महावीरपुर चमईनिया जा रहे थे, इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने आजाद चौक के समीप आदित्य को रोक लिया. इसके बाद गोली मार उनके पास से 5 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए. आदित्य को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया हैं. जहां उनका इलाज जारी हैं. वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. परिजनों के मुताबिक, आदित्य प्रापॅटी डीलिंग का काम करते हैं. इसी सिलसिले में वह घर से 5 लाख रूपये लेकर महावीर चमैनिया जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel