[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: नरकटियागंज में पुलिस टीम पर हमला, 16 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस

बेतिया: नरकटियागंज में पुलिस टीम पर हमला, 16 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस

0
बेतिया: नरकटियागंज में पुलिस टीम पर हमला, 16 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस
शिकारपुर थाना

बेतिया के नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित मढिया गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में एक एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने मामले में 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

रास्ता अतिक्रमण और पेड़ काटने की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार मढिया गांव निवासी पार्वती देवी ने शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि घर के सामने स्थित रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. साथ ही उनके द्वारा लगाए गए आम के चार पेड़ों समेत आधा दर्जन पेड़ों को काट दिया गया.

शिकायत के आधार पर एसआई रविशंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे थे. पुलिस टीम कटे हुए पेड़ों की वीडियोग्राफी कर रही थी और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही थी.

पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और पथराव

इसी दौरान दूसरे पक्ष के महिला और पुरुष लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. आरोप है कि हमलावरों ने महिला गार्ड संध्या कुमारी का मोबाइल छीन लिया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की.

आरोपितों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर भी चलाए, जिसमें एसआई रविशंकर प्रसाद, महिला गार्ड संध्या कुमारी और पुलिसकर्मी अभिषेक कुमार घायल हो गए.

पुलिस वाहन को भी पहुंचाया नुकसान

हमलावरों ने पुलिस वाहन के पहिए में कील ठोककर उसे पंक्चर कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मदन राम को गिरफ्तार कर लिया.

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel