[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया चंपारण तटबंध पर टेंडर होने के बाद भी रोड निर्माण नहीं होने से लोगों ने किया प्रदर्शन

चंपारण तटबंध पर टेंडर होने के बाद भी रोड निर्माण नहीं होने से लोगों ने किया प्रदर्शन

0
चंपारण तटबंध पर टेंडर होने के बाद भी रोड निर्माण नहीं होने से लोगों ने किया प्रदर्शन

नौतन/जगदीशपुर . नौतन प्रखंड के दक्षिण तेलुआ पंचायत के बुधवलिया इंदल यादव के घर से कोतराहा ढाला तक मुख्यमंत्री सड़क संपर्क योजना के तहत एक वर्ष पूर्व टेंडर हुआ था लेकिन चंपारण तटबंध पर लगभग दो किलोमीटर ठेकेदार द्वारा पत्थर डालकर छोड़ दिया गया. इसमें लोगों को आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर शनिवार को कृष्ण सिंह, बलिस्टर सिंह, कन्हैया राम, भोला राम, सिकंदर राम, जगदीश राम, अंकित सिंह, संजीत कुमार, जोगिंदर राम, सीता देवी व सरस्वती कुंवर आदि लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया अधर में लटकी सड़क के कारण आए दिन लोग मोटरसाइकिल व साइकिल लेकर गिरते रहते हैं. जान जोखिम में डालकर सवारियों का परिचालन होता है. जब चंपारण तटबंध पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लोगों में खुशी हुई कि अब वह पक्की सड़क पर चल सकेंगे, लेकिन संवेदक की लापरवाही से अब तक सड़क अधर में लटका हुई है. कई बार लोगों ने इसकी शिकायत संवेदक से की. लेकिन संवेदक द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस संबंध में विधायक नारायण शाह के द्वारा बताया गया कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेट करवा दिया गया है. नया टेंडर होने के बाद काम करवाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel