देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल
स्थानीय पुलिस ने दो लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
May 19, 2024 9:08 PM
सिकटा . स्थानीय पुलिस ने दो लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुन्ना पटेल (28) थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष राजरौशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिकारपुर रामजानकी मंदिर के पास से की गई है. सूचना मिली थी कि जगिराहा गांव के तरफ से शराब लेकर कोई आने वाला हैं. सूचना पर गश्ती दल के जवान संभावित मार्ग पर घात लगा कर इंतजार करने लगे. इसी बीच युवक पहुंचा और पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस बल ने उसको खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान इसके पास से दो लीटर देशी चुलाई शराब और एक पीस कस्तूरी लेमन फ्रेश शराब बरामद किया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसको जेल भेज दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:40 PM
July 6, 2026 8:48 PM
July 6, 2026 7:21 PM
July 6, 2026 6:56 PM
July 6, 2026 6:49 PM
July 6, 2026 6:10 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 4:43 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 3:00 PM
