[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया नरकटियागंज और सिकटा विधान सभा के लिए इवीएम रखने के लिए नंबरिंग पूरा

नरकटियागंज और सिकटा विधान सभा के लिए इवीएम रखने के लिए नंबरिंग पूरा

0
नरकटियागंज और सिकटा विधान सभा के लिए इवीएम रखने के लिए नंबरिंग पूरा

नरकटियागंज. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाचन कार्य में तेजी आ गई है. नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के कुल 326 तथा सिकटा विधानसभा क्षेत्र के 343 बूथों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की नम्बरिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार ईवीएम को डिस्पैच सेंटर पर एक ही गोदाम में सुरक्षित रखा जाएगा. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि ईवीएम मशीनें 22 अक्टूबर को डिस्पैच सेंटर पर पहुंच जाएंगी. उनके रख-रखाव और सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. कृषि बाजार में बने डिस्पैच सेंटर को क्रमवार ईवीएम रखने के लिए फर्श पर नंबर अंकित किया जा रहा है. साथ ही पंचायत वार भी ईवीएम रखने के लिए व्यवस्था की गयी है. वहीं सिकटा विधानसभा क्षेत्र के आरओ चंद्रशेखर कुमारन ने बताया कि ईवीएम के रख रखाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारी की गयी है.प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों के आवासन, पेयजल, बिजली, और भोजन की व्यवस्था डिस्पैच सेंटर परिसर में की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरे परिसर को रखा जाएगा ताकि ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो.निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि डिस्पैच और रिसीविंग की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में होगी. सभी कर्मियों को समय से पहुंचने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया है. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर स्तर पर सुरक्षा, सुविधा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel