[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बगहा: शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल निर्माण के लिए सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से की पहल

बगहा: शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल निर्माण के लिए सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से की पहल

0
बगहा: शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल निर्माण के लिए सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से की पहल
सांसद सुनील कुमार

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: वाल्मीकिनगर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद ने परियोजना के महत्व से अवगत कराते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सांसद सुनील कुमार के आग्रह पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण परियोजना पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में परियोजना के क्षेत्रीय विकास, बेहतर संपर्क व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा के दृष्टिकोण से इसके महत्व को रेखांकित किया है.

मदनपुर-पनीयहवा सड़क परियोजना का मुद्दा भी उठाया

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद सुनील कुमार ने मदनपुर-पनीयहवा सड़क निर्माण परियोजना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने इस सड़क परियोजना के लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके.

दोनों परियोजनाओं पर सकारात्मक आश्वासन

मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

क्षेत्रवासियों में जगी उम्मीद

स्थानीय लोगों का मानना है कि शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण परियोजना और मदनपुर-पनीयहवा सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन काफी सुगम हो जाएगा.

साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी. क्षेत्र के लोगों ने सांसद की इस पहल का स्वागत किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel