[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया लेह लद्दाख में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम

लेह लद्दाख में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम

0
लेह लद्दाख में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम

इनरवा.मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के टोला चपरिया पंचायत के रमपुरवा गांव में उस समय कोहराम मच गया जब खबर आया कि गांव का एक युवक की लेह लद्दाख में मौत हो गई है. घटना रविवार का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार रमपुरवा गांव के स्व. योद्धा साह का 35 वर्षीय पुत्र उमेश साह जो लेह लद्दाख में प्रवासी मजदूर का काम करता था. रविवार के दिन गांव के ही चंदन साह ने लेह से फोन किया की किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से उमेश साह की मौत हो गई है. खबर सुनते ही उसकी पत्नी प्रतिमा देवी बेहोश हो गई. परिवार में चीख-चीत्कार मच गया. ग्रामीणों ने बताया उमेश अपने परिवार का भरण पोषण के लिये लेह लद्दाख में राजमिस्त्री का काम करता था. प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी मार्च माह में फ्लाइट से लेह कमाने चला गया था. घटना की सूचना भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता समृद्ध वर्मा को लोगों ने दी. सूचना मिलते ही लेह के पुलिस से बात कर मृतक को पोस्टमार्टम कर जल्द से जल्द शव को घर भेजने की बात की. समृद्ध वर्मा ने बताया कि वहां की पुलिस से बात कर घटना की सत्यता खंगालने की बात कही. इधर मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी ने रोते बिलखते बताया कि सात वर्षीय पुत्री रागनी कुमारी, पांच वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, चार वर्षीय पुत्री सलोचना कुमारी और दो वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के सर से बाप का साया उठ गया. भरण-पोषण, पढ़ाई लिखाई पर आफत आ गई. पत्नी समेत चारों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. मंगलवार को घर पर शव आने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel