बाजार गये राजमिस्त्री को मारा चाकू
एक व्यक्ति को बुधवलिया के दो युवकों ने चाकू मार घायल कर दिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
October 3, 2024 10:04 PM
नौतन . जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार में अपने निजी काम से गुरुवार की दोपहर गये एक व्यक्ति को बुधवलिया के दो युवकों ने चाकू मार घायल कर दिया. घायल की पहचान डाबरिया पंचायत के बैकुंठवा वार्ड नंबर तीन निवासी साधु लाल उर्फ सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव पैंतालीस वर्ष के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नौतन पीएचसी लाया. जहां घायल का इलाज कराया गया. घायल व्यक्ति अभी किसी प्रकार के आवेदन नहीं दिये हैं. उसकी स्थिति ठीक है. गर्दन से सटे पीठ में दो इंच चाकू लगा है. आवेदन मिलने के बाद आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:40 PM
July 6, 2026 8:48 PM
July 6, 2026 7:21 PM
July 6, 2026 6:56 PM
July 6, 2026 6:49 PM
July 6, 2026 6:10 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 4:43 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 3:00 PM
