[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: प्रभात खबर की ‘मैं हूं बेतिया’ पुस्तक का डीएम ने किया विमोचन

बेतिया: प्रभात खबर की ‘मैं हूं बेतिया’ पुस्तक का डीएम ने किया विमोचन

0
बेतिया: प्रभात खबर की ‘मैं हूं बेतिया’ पुस्तक का डीएम ने किया विमोचन
विमोचन करते जिलाधिकारी

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में बुधवार को प्रभात खबर बेतिया कार्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक “मैं हूं बेतिया” के चौथे संस्करण का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी, डीडीसी और एडीएम ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया.

अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, डीडीसी काजले वैभव नीतिन और एडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने पुस्तक का संयुक्त रूप से विमोचन किया. इस मौके पर संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण, अधिवक्ता सत्येंद्र शरण, शिक्षाविद कुंदन शांडिल्य, समाजसेवी एवं व्यवसायी अविरल निलेश, शिक्षक नेता नर्वोदय ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे.

स्थानीय इतिहास और उपलब्धियों को सहेजने का प्रयास

मौके पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि “मैं हूं बेतिया” पुस्तक जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी.

उन्होंने कहा कि स्थानीय इतिहास, उपलब्धियों और क्षेत्रीय विशेषताओं को पुस्तक के माध्यम से सहेजने का यह सराहनीय प्रयास है. इससे लोगों में अपने शहर और जिले के प्रति जुड़ाव और गौरव की भावना मजबूत होगी.

जल्द पाठकों तक पहुंचेगी पुस्तक

जिलाधिकारी ने प्रभात खबर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने का कार्य भी करती है.

कार्यक्रम में प्रभात खबर बेतिया के ब्यूरो चीफ गणेश वर्मा के साथ अवध किशोर तिवारी, रवि रंक, मधुकर मिश्र और आलोक अगस्टीन भी मौजूद रहे. पुस्तक जल्द ही प्रभात खबर के पाठकों के बीच अखबार के साथ वितरित की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel