नरकटियागंज में बाइक सवार युवक से लूट मामले का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भसुरारी रोड में हुई लूट की घटना का खुलासा कर लिया है. साथ ही घटना में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तारी भी की है.

By DIGVIJAY SINGH | January 18, 2026 10:21 PM

—– नरकटियागंज बलथर रोड में भसुरारी पोखरिया के बीच 7 जनवरी को हुई थी फिरोज आलम से लूट —- तीन बदमाशों ने छीने थे मोबाइल व 6 हजार नकद रुपये नरकटियागंज . शिकारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भसुरारी रोड में हुई लूट की घटना का खुलासा कर लिया है. साथ ही घटना में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तारी भी की है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया फार्म स्थित जुलफान अंसारी उर्फ बिल्ला और नंदपुर निवासी शाहिद हुसैन उर्फ छोटू के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना 7 जनवरी 2026 की है. भेडिहरवा निवासी फिरोज आलम नरकटियागंज से गोरखपुर जाने के लिए बाइक से निकले थे. पोखरिया और भसुरारी के बीच नरकटियागंज बलथर मार्ग पर पुल के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन और छह हजार रुपये लूट लिए थे.पीड़ित के आवेदन पर शिकारपुर थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों जुल्फान अंसारी उर्फ बिल्ला और शाहिद हुसैन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।.पुलिस ने लूट का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल तरहरवा गांव निवासी एक अपराधी अर्जुन चौधरी फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बता दें कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है