[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया पिपरासी में तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार, रेस्क्यू की मांग

पिपरासी में तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार, रेस्क्यू की मांग

0
पिपरासी में तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार,  रेस्क्यू की मांग

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित पिपरासी पंचायत के मनिया छापर गांव के समीप पीपी तटबंध के ढाला के उत्तर दिशा दियारा में तेंदुए ने बुधवार की शाम को एक बकरी का शिकार किया. इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए के रेस्क्यू की मांग की. इसके उपरांत मौके पर पहुंचे टाइगर ट्रैकर सर्वेंद्र यादव ने किसानों के साथ तेंदुए के पग मार्क की तलाश की. वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इस दियारा में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से तेंदुआ का विचरण है. उक्त तेंदुआ सप्ताह भर में चार किसानों के बकरी का शिकार बना चुका है. वही बीडीसी नीरज शर्मा ने बताया कि तेंदुआ बुधवार को अब्दुल कलाम अंसारी की बकरी का शिकार किया था. इसके तीन दिन पूर्व उमेश साहनी की बकरी को शिकार बनाया था. वही चार रोज पूर्व बुद्धू यादव की बकरी व एक सप्ताह पूर्व सीताराम राम की बकरी का शिकार किया था. बीते एक सप्ताह में चार बकरी के शिकार से बकरी पालकों के साथ किसानों में दहशत का माहौल है. बकरी पालक बकरियों को चराने के लिए ले जाने में कतरा रहे है. इस कारण बरसात के दिनों में काफी दिक्कत हो रही है. कारण की बारिश के समय पीपी तटबंध पर ही बकरी को चराने के लिए ले जाते है. वहीं किसान अपने खेतों के देखभाल करने भी नहीं जा रहे है. इस बाबत बगहा रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि वन कर्मियों को भेजकर स्थल निरीक्षण कराया गया है. तेंदुआ का पग मार्क मिला है. तेंदुआ किधर गया है इसकी निगरानी की जा रही है. वहीं लोगों से सावधानी बरते की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel