[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया अगले माह में होगा लौरिया महोत्सव : डीएम

अगले माह में होगा लौरिया महोत्सव : डीएम

0
अगले माह में होगा लौरिया महोत्सव : डीएम

लौरिया . स्थानीय साहु जैन स्टेडियम में बुधवार को डीएम दिनेश कुमार राय जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान डीडीसी सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, एवं डीटीओ सहित आधा दर्जन उपस्थित अधिकारी रहे.निरीक्षण के दौरान श्री राय ने कहा कि साहु जैन स्टेडियम में दर्शकों की बैठने वाली जगहों तथा टूटी चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा. वहीं डीएम ने कहा कि लौंरिया में मार्च में लौरिया महोत्सव कराने की भी बात कही. इसके लिए विधायक निधि से नवनिर्माणाधीन मंच का भी जायजा लिया. चेंजिंग रुम सहित अन्य आवश्यक जानकारी लेने के बाद डीएम ने कहा की साहु जैन स्टेडियम की जो जर्जर सीटें हैं. उनका नवनिर्माण कराया जायेगा. वहीं इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. डीएम ने लौरिया महोत्सव के लिए भी बताया कि मार्च महीने में लौरिया महोत्सव करायें जायेंगे. लौरिया ऐतिहासिक जगह है और इस जगह वर्ष 2016 में महोत्सव करायें गये थे. उसके बाद आठ साल बाद महोत्सव करायें जाने के घोषणा पर आवश्यक निर्देश दिए गए. डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक जानकारी ली. प्रखंड परिसर में सौन्दरीकरण के साथ आम जनता को परेशानी नहीं हो, कोई परेशान नहीं हो तथा उनके कार्यों का ससमय निष्पादन हो. इसके लिए निर्देश दिए गए. वहीं डीएम से बच्चों ने एनसीआर के लिए अंचल कार्यालय में लगातार दौड़ लगाने की आपबीती सुनाई तो डीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए. मौके पर विधायक विनय बिहारी, डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम राजीव कुमार सिंह, ओएसडी सुजीत कुमार, डीटीओ अजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी सहित स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel