[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया कुमारबाग में पीट पीटकर मजदूर की हत्या

कुमारबाग में पीट पीटकर मजदूर की हत्या

0
कुमारबाग में पीट पीटकर मजदूर की हत्या

चनपटिया. कुमारबाग थाना क्षेत्र के लोहियरिया वार्ड 02 निवासी नन्हक धांगड़ (40) को उसके मालिक व सहयोगियों ने पीट पीट कर मार डाला है. पुलिस शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी है. घटना गुरुवार की है मामले में मृतक की बहु पूनम देवी ने कुमारबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूनम देवी की शिकायत पर चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला निवासी रामेश्वर साह, बुनिलाल साह, पवन कुमार समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक की बहु ने पुलिस से बताया है कि उसके ससुर नन्हक धांगड़ चौबे टोला के रामेश्वर साह के घर छः हजार मासिक पर मजदूरी करते थे. करीब एक महीना पहले रामेश्वर साह ने बहला फुसलाकर धोखे से लोहियरिया चौक स्थित 14 धूर का भूखंड रजिस्ट्री करा लिया. एक सप्ताह पहले घर वालों को इसकी जानकारी हुई जब घर के लोग नन्हक धांगड़ से इस बाबत जानना चाहा तो उन्होंने ने कहा कि जमीन नहीं बेचे है. घर के लोगों ने रजिस्ट्री कार्यालय से निकाली गई नकल दिखाई तो उन्होंने कहा कि रामेश्वर साह से उनके साथ धोखा किया है. बुधवार को पूछताछ करने रामेश्वर साह के घर गए. वहां जाकर जब इस बारे में पूछताछ किया तो रामेश्वर साह व अन्य आरोपितों ने कमरे में बंद कर उनकी पिटाई कर दी. चीख पुकार सुन किसी ने इसकी सूचना 112 के पुलिस टीम को दी सूचना पर चौबे टोला गांव में 112 की पुलिस टीम पहुंची और नन्हक धांगड़ को आरोपितों के चंगुल से छुड़ा उनके घर लोहियरिया पहुंचाई. मृतक के बहु ने कहा है कि 112 की पुलिस टीम के लौटने के बाद रात आरोपित फिर उसके घर आ धमके और नन्हक धांगड़ की दुबारा पिटाई कर वापस लौट गए. उसके बाद सभी लोग रात में सोने चले गए. सुबह जब जगें तो नन्हक धांगड़ की मौत हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel