[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बाइक सर्विसिंग करा रहे युवक पर चाकू से हमला

बाइक सर्विसिंग करा रहे युवक पर चाकू से हमला

0
बाइक सर्विसिंग करा रहे युवक पर चाकू से हमला

श्रीनगर. थाना क्षेत्र के पूजहा-संतघाट मुख्य मार्ग में बाइक सर्विसिंग करा रहे एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. चाकू-बाजी मामले में पूजहा टांड निवासी हबीब मियां के लगभग 22 वर्षीय पुत्र मुन्ना मियां घायल हो गए हैं. फोन पर घायल मुन्ना ने बताया कि मैं अपना बाइक पूजहा टांड पर सर्विसिंग करा रहे थे, तभी बगही बघंबरपुर पंचायत के दो लोग आये और मुझे गाली देने लगे. जब इसका विरोध किया तो हाथापाई पर उतर गये और मुझे खींचकर सड़क पर ले गये. तभी एक ने दूसरे को बोला कि इसे डाइगर चाकू से मार. इतना बात सुनते ही दूसरे ने मुझे डाइगर चाकू से वारकर दिया. हो हल्ला सुन जब ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, तब-तक आरोपित वहां से भाग गये. ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की बात विवाद को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा के दौरान एक युवक को पेट के दाहीने साइड में चाकू लगी है. हालांकि अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel