[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया युवती को खाने पर बुला दो युवक ने किया रेप, 112 पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती को खाने पर बुला दो युवक ने किया रेप, 112 पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
युवती को खाने पर बुला दो युवक ने किया रेप, 112 पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर. मानवता को शर्मसार करने की एक घटना से फिर नगर क्षेत्र दहल गया. जहां नगर परिषद कार्यालय के पास अकेली खड़ी एक 18 साल की युवती को खाना खिलाने के लिए दो युवक ले गए. फिर उसे अकेला पाकर जबरन उसका रेप किया गया. स्थानीय पुलिस ने पीड़िता के बयान पर नगर के नेपाली टोला और ठाकुरबाड़ी मोहल्ला निवासी दो युवक को गिरफ्तार किया है. युवती के दिये आवेदन अनुसार वह सोमवार की रात करीब आठ बजे अकेले नगर परिषद कार्यालय के पास खड़ी थी. वहीं आकर दो युवक ने उसे भोजन का निमंत्रण दिया. उनके बुलावे में छिपे छल से अंजान वह उनके घर चली गयी. वहां जाते ही उन युवकों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती शुरू कर दिये. युवती के चिल्लाने से आसपास के पड़ोसी घटनास्थल पर जुट गए. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर किया. सूचना को गंभीरता से लेते हुए 112 की टीम आकर युवती को युवकों से आजाद कराया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान नगर के नेपाली टोला व वर्तमान रत्नपुरवा निवासी जयप्रकाश पटेल तथा ठाकुरबाड़ी मोहल्ला निवासी अभिषेक तुरहा के रूप में हुई है. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि एक 18 साल की युवती के साथ दो युवकों ने जबरन रेप किया. दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel