[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bagaha: पत्नी की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया, हत्या को आत्महत्या दिखाने की थी साजिश

Bagaha: पत्नी की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया, हत्या को आत्महत्या दिखाने की थी साजिश

0
Bagaha: पत्नी की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाया, हत्या को आत्महत्या दिखाने की थी साजिश
हत्या मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: पुलिस जिला बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने पूरे मामले की जानकारी दी.

आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला था शव

एसपी ने बताया कि 10 जून 2026 की रात करीब 11 बजे लौकरिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गरकटी गांव के समीप एक आम के बगीचे में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम और वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान पाया गया कि महिला का शव दुपट्टे से गले में बांधकर आम के पेड़ की टहनी से लटकाया गया था. एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

मृतका की हुई पहचान

अगले दिन शव की पहचान गरकटी गांव निवासी गौतम काजी की 24 वर्षीय पत्नी हेमलता कुमारी के रूप में की गई. पहचान होते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

एसपी ने बताया कि एसडीपीओ रामनगर रागनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम जब मृतका के ससुराल पहुंची तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला. इसी दौरान मृतका का पति गौतम काजी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने उसे तत्काल पकड़कर हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की. पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.

विवाद के बाद की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 10 जून की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान उसने लाठी और कुदाल के बेंट से पत्नी की पिटाई की. बाद में दोनों के बीच ईख के खेत में फिर विवाद हुआ, जहां गुस्से में आकर उसने पत्नी को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

आत्महत्या दिखाने के लिए रची साजिश

हत्या के बाद आरोपी कुछ समय तक छिपा रहा और अंधेरा होने का इंतजार करता रहा. रात होने पर उसने शव को आम के पेड़ के पास ले जाकर दुपट्टे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो. पुलिस ने घटनास्थल के पास से बिहार ग्रामीण बैंक का एक पासबुक भी बरामद किया है. साथ ही हत्या स्थल और शव लटकाने वाले स्थान की पहचान कर ली गई है.

जांच जारी

एसपी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है. इस कार्रवाई में एसडीपीओ रामनगर रागनी कुमारी, शमीम अहमद समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel