[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बस की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

बस की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

0
बस की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

बेतिया. शनिचरी थाना के समीप बस की चपेट में आने से होमगार्ड जवान रामविलास राम की मौत हो गयी. हालांकि बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया. जबकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिचरी थाना में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवान राम विलास राम अपने ड्यूटी के लिए शिकारपुर से शनिचरी बस से आ रहे थे. इस क्रम में बस जैसे ही शनिचरी पहुंची तथा धीमी गति हुई कि गृह रक्षक बस से उतरने लगे. उतरने के क्रम में असंतुलित होकर रोड पर गिर गए. जिसके कारण उसी बस के चपेट में वे आ गये. गंभीर रुप से जख्मी होमगार्ड जवान को उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया अस्पताल जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. मृत गृह रक्षक के शव को पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने बताया कि संबंधित बस को कब्ज़ा में ले लिया गया है. बस चालक भागने में सफल रहा, परन्तु उसके उपचालक को अभिरक्षा में लिया गया है. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel