[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया नमस्ते यूनिक आइडी से सफाईकर्मियों को कई सुविधाएं

नमस्ते यूनिक आइडी से सफाईकर्मियों को कई सुविधाएं

0
नमस्ते यूनिक आइडी से सफाईकर्मियों को कई सुविधाएं

आयुष्मान कार्ड, मुद्रा लोन और बीमा सुविधा होगी आसान नगर निकायों की पहल से बढ़ेगा सम्मान और आत्मनिर्भरता बेतिया. नगर निकायों की नई पहल से शहर के सफाईकर्मियों को सरकारी योजनाओं का लाभ अब आसानी से मिल सकेगा. उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से नमस्ते स्कीम की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत नगर निकायों द्वारा सफाईकर्मियों को एक विशेष यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, यूनिक आईडी बनने के बाद सफाईकर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहूलियत होगी. इसके जरिए वे बिना राशन कार्ड या अन्य अतिरिक्त दस्तावेजों के भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इससे गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज का खर्च उठाना आसान होगा. यूनिक आईडी के माध्यम से सफाईकर्मियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी वित्तीय योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा. इससे उन्हें ऋण और आर्थिक सहायता सीधे मिल सकेगी, जो उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी. यह पहल सफाईकर्मियों की सरकारी डेटाबेस में सुरक्षित पहचान सुनिश्चित करेगी. अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य सफाईकर्मियों के सामाजिक सम्मान को बढ़ाना और उन्हें बीमा, प्रशिक्षण तथा वित्तीय योजनाओं का लाभ दिलाना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके. नगर निकायों की यह योजना बेतिया नगर निगम के साथ-साथ नरकटियागंज, बगहा और रामनगर नगर परिषद तथा मच्छरगांवा, लौरिया और चनपटिया नगर पंचायतों में भी लागू की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से शहरी स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव आएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel