[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: लोक अदालत के बैनर तले लू से बचाव और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान

बेतिया: लोक अदालत के बैनर तले लू से बचाव और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान

0
बेतिया: लोक अदालत के बैनर तले लू से बचाव और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान
ग्रामीणों को जागरूक करते पारा विधिक स्वयंसेवक और मौजूद लोग

पश्चिम चंपारण के मझौलिया से संजय कुमार पांडे की रिपोर्ट

Bettiah News: जागरूकता अभियान के तहत मझौलिया प्रखंड के बखरिया और रुलही सहित कई क्षेत्रों में लोक अदालत के बैनर तले सरकारी योजनाओं और लू से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

लू से बचाव को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम का आयोजन बेतिया लोक अदालत के अवर न्यायाधीश सह सचिव धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर किया गया.

पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को लू लगने के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लू लगने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर पसीना निकालना बंद कर देता है.

उन्होंने कहा कि लगातार जी मिचलाना, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते, तेज धड़कन और मानसिक स्थिति बिगड़ना लू के प्रमुख लक्षण हैं.

प्राथमिक उपचार की भी दी जानकारी

अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लू लगने पर पीड़ित को गीले कपड़े से पोंछना चाहिए और उसे ताजा पानी, इलेक्ट्रॉल घोल या नींबू पानी देना चाहिए.

उन्होंने ग्रामीणों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की.

सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलने वाले लाभ, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम और पीएम सूर्यघर योजना समेत कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

इसके अलावा पशुपालन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel