[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार

श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार

0
श्मशान से अधजला शव उठा ले गयी पुलिस, जल्दबाजी में हो रहा था अंतिम संस्कार
श्मशान घाट की तस्वीर, फोटो- AI जेनरेटेड

Half-burnt Dead Body In West Champaran: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के रुलही गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया. पुलिस ने रुलही पंचायत के श्मशान घाट से एक विवाहित महिला का अधजला शव बरामद किया है. मृतका की पहचान रुलही वार्ड संख्या-3 निवासी श्याम यादव की 25 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार के दौरान अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया.

श्मशान घाट से बरामद हुआ शव

Image 673
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम, फोटो- ai जेनरेटेड

जानकारी के अनुसार पुलिस को महिला की संदिग्ध मौत और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम तत्काल श्मशान घाट पहुंची, जहां महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा था.

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अधजले शव को बरामद कर लिया और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों से लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Image 22 1
हत्या का आरोप लगाते परिजन, फोटो- ai जेनरेटेड

मृतका के पिता ईश्वर यादव ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुष्पा देवी की हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था.

यह भी पढे़ं: Bihar Sahyog Shivir: सरकार ने अचानक क्यों शुरू किया सहयोग शिविर? जानिए इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

पुलिस पहुंची तो फरार हुए परिजन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है.

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

गर्भवती होने का भी दावा

मृतका के भाई ने दावा किया है कि पुष्पा देवी गर्भवती थी और उसकी हत्या की गई है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. हालांकि, गर्भावस्था और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

यह भी पढे़ं: Sahyog Shivir Documents: सहयोग शिविर जाने से पहले ये 10 कागजात रखें साथ नहीं तो हो सकता है नुकसान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी: वाटर पार्क बना मौत का कुआं, नहाने के दौरान नाबालिग ने तोड़ा दम

बेतिया के मझौलिया से संजय पांडे की रिपोर्ट

Previous article चार घंटे तक अटकी रहेगी सबकी जान, विधानसभा में खेला होगा या बिदक जाएगा घोड़ा?
Next article गोपालपुर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel