[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया गरीबों के उत्थान को ले सरकार प्रतिबद्ध : नारायण

गरीबों के उत्थान को ले सरकार प्रतिबद्ध : नारायण

0
गरीबों के उत्थान को ले सरकार प्रतिबद्ध : नारायण

नौतन . आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंगलपुर, डबरिया एवं शिवराजपुर पंचायतों में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है.जरूरत इस बात की है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी आम लोगों तक पहुंचे, ताकि वे उनका लाभ उठा सकें और गांव व राज्य का समग्र विकास संभव हो सके.मंत्री शुक्रवार को मंगलपुर, शिवराजपुर सहित अन्य पंचायतों में सघन जनसंपर्क के दौरान जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे थे.उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को जागरूक करें और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाएं.मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए.इस अवसर पर चंद्रमा सिंह, मंडल अध्यक्ष देवी दयाल प्रसाद, अवधकिशोर सिंह, पप्पू सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, नागेंद्र राव, बिरेंद्र सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और आवास से जुड़ी समस्याएं रखीं.मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी जायज मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel