[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया गंडक के उफान, दियारा में घुसने लगा बाढ़ का पानी

गंडक के उफान, दियारा में घुसने लगा बाढ़ का पानी

0
गंडक के उफान, दियारा में घुसने लगा बाढ़ का पानी

नौतन/जगदीशपुर . नौतन में लगातार हो रहे मूसलधार बारिश व गंडक बराज से छोड़े गए पानी के कारण अंचल क्षेत्र की दियारावर्ती मंगलपुर कला, भगवानपुर व शिवराजपुर पंचायत के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है. इसको लेकर स्थानीय लोग पलायन की तैयारी में जुट गए हैं. आने जाने के मार्ग पर भी पानी चढ़ गया है. गांव के लोगों को आवश्यक जीविकोपार्जन व मवेशियों के चारा के लिए नाव का सहारा लेकर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है. बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि एक दिन पूर्व से अचानक पानी बढ़ने लगा. इसकी सूचना अंचल प्रशासन द्वारा नहीं दी गई. लोगों के पास नाव नहीं है कि अपने सामानों के साथ सुरक्षित स्थानों पर निकल सकें. जबकि तीन से चार फुट पानी गांव के बाहर चारों ओर से लगा हुआ है. दियारावर्ती क्षेत्र की शांति देवी, बेदामी देवी, गया चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, एकबाली चौधरी, छोटेलाल चौधरी, सत्येन्द्र यादव, उर्मिला चौधरी आदि लोगों ने बताया कि उनके घर व आंगन में पानी घुस गया है. जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिर्फ वोट के लिए नेता आते हैं, लेकिन जब उन पर आपदा पड़ती है, तो उन लोगों द्वारा किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की जाती है. लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की मांग की है. वहीं अंचल अधिकारी अलका कुमारी ने बताया कि कर्मचारियों को भेजा गया है. आगे जैसा होगा मदद की जाएगी. गंडक नदी के उफान दियारा में आयीं पानी से धान फसलों को भारी क्षति होने की संभावना बढ़ गई है. जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी का आलम छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel