[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Fire Incident: अगलगी में 12 घर जलकर खाक! कई लोग झुलसे

Fire Incident: अगलगी में 12 घर जलकर खाक! कई लोग झुलसे

0
Fire Incident: अगलगी में 12 घर जलकर खाक! कई लोग झुलसे
Fire incident in bettiah

Fire Incident: बेतिया के मझौलिया थानाक्षेत्र की बखरिया पंचायत स्थित मुसहर टोली में बीती रात भीषण आग लग गई, जिसमें 12 से अधिक घर जलकर राख हो गए. शनिवार रात करीब 9.30 बजे यह अगलगी की घटना हुई है. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. आग की भयंकर लपटों में की परिवारों की संपत्ति पूरी तरह नष्ट हो गई. अगलगी में कपड़े, अनाज और नकद राशि जलकर राख हो गई. इस हादसे में दर्जनों बकरियों के भी जलने की बात सामने आई है. साथ ही कुछ ग्रामीणों के झुलसने की भी जानकारी है.

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

स्थानीय लोगों के अनुसार, जब तक लोगों को आग लगने की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया था. लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने आग पर काबू पाया. थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और आग बुझाने में मदद की. हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है. सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को मौके पर निरीक्षण करने भेजा गया है. जांच के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा.

आग लगने पर क्या करें?

आग लगने पर सुरक्षा और बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम हैं, जिन्हें तत्काल उठाना चाहिए:

  1. शांत रहें: सबसे पहले, घबराएं नहीं और शांत रहें. घबराने से सही निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है.
  2. आग का स्त्रोत पहचानें: यदि आग छोटे स्तर की है और आप इसे बुझा सकते हैं, तो प्रयास करें. छोटे आग के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करें. यदि आग बहुत बड़ी हो या फैलने लगी हो, तो तुरंत भागने की कोशिश करें.
  3. हॉटलाइन पर कॉल करें: आपातकालीन नंबर 112 या अपने स्थानीय फायर विभाग को कॉल करके उन्हें आग के बारे में सूचित करें. उन्हें आग के स्थान और स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दें.
  4. हवा के विपरीत भागें: यदि आप बाहर जा रहे हैं तो हवा के दिशा में जाने से बचें, क्योंकि हवा से आग को और मदद मिल सकती है.
  5. धुएं से बचें: यदि धुआं ज्यादा हो, तो अपनी नाक और मुंह को कपड़े से ढककर रखें और नीचें की ओर झुकते हुए बाहर निकलें क्योंकि धुआं ऊपर की ओर उठता है.
  6. जल्दी से भागें: अगर आग बहुत फैल गई है और आप उसे बुझा नहीं पा रहे, तो तुरंत इमारत से बाहर निकलें. एक दूसरे से संपर्क न खोएं और एक सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा हों.
  7. आग से जलने पर प्राथमिक उपचार: अगर आप या कोई और आग से जल गया हो, तो जलने वाले हिस्से पर ठंडे पानी से सिकाई करें और अगर घाव गंभीर है, तो तुरंत अस्पताल जाएं.

ALSO READ: Love Affair: जिस खेत में बनाया संबंध, उसी खेत में प्रेमिका को दफनाया, कब्र से दिखा बाल और खुल गया पोल…

Previous article Hindu Nav Varsh 2025 Wishes: हिंदू नव वर्ष पर प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं और संदेश, WhatsApp-Facebook स्टेटस लगाने के भी आएंगे काम
Next article बिहार में 5 वर्षों में दोगुनी हुई पासपोर्ट लेनेवालों की संख्या, इस शहर से सबसे अधिक लोग जा रहे विदेश
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel