विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर दो लाख 20 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर दो लाख 20 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

By Prabhat Khabar News Desk | August 22, 2024 7:30 PM

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नगर के नरैनापुर के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर दो लाख 20 हजार की ठगी मामले में दो लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नरैनापुर निवासी रोम खान ने पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना के गाद बहुअरी निवासी गुड्डू आलम और उनके पिता तबरेज आलम को अजरबैजान देश की एक कंपनी में नौकरी के नाम पर दो लाख 20 हजार ठगी का लिखित शिकायत की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है