[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया संशोधित…पेज03: सौरभ की हत्या मामले में चार दोस्तों पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

संशोधित…पेज03: सौरभ की हत्या मामले में चार दोस्तों पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

0
संशोधित…पेज03: सौरभ की हत्या मामले में चार दोस्तों पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

नरकटियागंज . सौरभ तिवारी की हत्या मामले में बेतिया एसएसपी डॉ शौर्य सुमन शुक्रवार की रात नरकटियागंज पहुंचे. वे लौकरिया पहुंच सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना किया. उसके बाद मृतक के परिजनों से मिलकर हत्या के कारणों की जानकारी ली. इसके बाद एसएसपी ने नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित किया. इधर मामले में मृतक के छोटे भाई शिबू तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें हरदिया निवासी ओमकार दूबे, छोटू दूबे, अमन कुमार सोनी और भरत राम को नामजद किया है. आरोप है कि उक्त आरोपितों ने ही उसके भाई को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दिए हैं. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. मामले में नामजद अभियुक्तों में से दो अभियुक्त अमन कुमार सोनी और भरत राम को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त की गयी है. जब्त गाड़ी अमन कुमार की है. हत्या में गाड़ी का प्रयुक्त हुआ था कि नही पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान ओमकार दूबे और छोटू दूबे फरार हो गए हैं. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. —————– हत्या से पहले सौरभ ने पत्नी से की थी चैट शुक्रवार की रात विरती टोला अपने बहन के यहां रह रहे सौरभ ने अपनी पत्नी वैष्णवी प्रिया से बहन के मोबाइल से चैट की थी. पत्नी ने बताया कि रात को 11 बजे सौरभ ने फोन पर मैसेज किया था कि मैं हास्पीटल जा रहा हू ब्लड देने. इस पर मैंने मजाक भी किया की आपके शरीर में तो ब्लड है नहीं कैसे दीजिएगा. वे दो लोगो का नाम लेकर बोल रहे थे कि अमन के बड़े भाई का तबियत बहुत खराब है उन्हें लेकर हॉस्पीटल जाना है. तो हमने बोला कि रात को कौन हाॅस्पिटल जाता है मत जाओ ना तो वे बाले कि बहुत जरूरी है ब्लड देना है छोटू भईया गाड़ी लेकर आये हैं हम जा रहे हैं मैसेज मत करना. इसके बाद गए तो वापस नहीं आये. ————————- हत्यारों ने छीना मां, भाई, बहन और पत्नी का सहारा नरकटियागंज. सौरभ तिवारी की नृशंस हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. हरदिया मुहल्ले में पिछले 24 घंटे से मातम पसरा है. चीख और चीत्कार की गूंज से वार्ड 20 की गलियां कांप उठी हैं. शनिवार को जब सौरभ का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उस वक्त मां उमरावती देवी बहन शिखा, भाई आर्यन और पत्नी वैष्णवी प्रिया के विलाप ने पूरे माहौल को दहला दिया. कभी मां बेहोश होकर गिर पड़ती, तो कभी बहन का हृदयविदारक रोना सुन हर किसी की आंख भर आती. पत्नी की हालत देख लोग खुद को संभाल नहीं पा रहे थे. आंसुओं की बाढ़ में डूबे घर आंगन में सांत्वना देने पहुंचे लोग भी चुपचाप आंखें पोंछते नजर आए. बिहार में कानून का राज पकड़े जाएंगे सौरभ के हत्यारे : सतीश चन्द्र —- केन्द्रीय मंत्री ने की सौरभ के परिजनों से मुलाकात नरकटियागंज. सौरभ हत्याकांड को लेकर नरकटियागंज में उबाल और आक्रोश चरम पर है. शनिवार को केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे सौरभ कुमार तिवारी के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. श्री दुबे इस दौरान मृतक के पत्नी भाई और मां से मिले और उन्हे भरोसा दिलाया कि उन्हे हर हाल में इंसाफ मिलेगा. हत्या में शामिल अपराधी पकड़े जाएंगे. मंत्री श्री दुबे ने इस दौरान कहा कि बिहार में कानून का राज है. अपराधी चाहे जहां कही भी हो पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी. मौके पर भाजपा नेता मदन मोहन मिश्र उर्फ राजन मिश्र, अर्जुन सोनी, अवध किशोर पांडेय, मनोज दुबे, दिग्विजय मिश्र, विजेयेन्द्र मिश्र, दिग्विजय मिश्र, मनोज मिश्र, सत्यदेव तिवारी, नथु प्रसाद, आदि मौजूद रहे. इधर, सांत्वना देने पहुंचीं नगर परिषद सभापति रीना देवी भी खुद को संभाल न सकीं. परिजनों का दर्द और उनके विलाप ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि वह भी रो पड़ीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel