[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया सीमावर्ती नगरदेही से रात के अंधेरे में खाद की हो रही तस्करी, वीडियो वायरल

सीमावर्ती नगरदेही से रात के अंधेरे में खाद की हो रही तस्करी, वीडियो वायरल

0
सीमावर्ती नगरदेही से रात के अंधेरे में खाद की हो रही तस्करी, वीडियो वायरल

इनरवा . मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत के बावजूद भी सीमावर्ती बॉर्डर से नगरदेही गांव स्थित एक अनुज्ञप्तिधारी दुकान से रात की अंधेरे में खाद की तस्करी का सोशल मीडिया पर गुरुवार की रात्रि से ही वीडियो वायरल तेजी से हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर अखबार नहीं करता है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नगरदेही गांव स्थित एक दुकान के पास से रात की अंधेरे में पहले एक साइकिल सवार आनन-फानन खाद लेकर जा रहा है, तत्पश्चात एक व्यक्ति उक्त जगह से ही बाइक पर खाद लेकर वहां से निकल पड़ता है. स्थानीय नागरिको ने वायरल वीडियो की जांच व विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही दोषी दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है. उनका कहना था कि कुछ दिन पूर्व ही जिला कृषि पदाधिकारी ने शिकायत मिलने पर नगरदेही में एक खाद दुकान की जांच की थी. जांच के दौरान अनियमितता मिलने के कारण दुकान को जिला कृषि पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से रद्द किया था. इधर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया की रात के अंधेरे में खाद बेचना नियमों का उल्लंघन करना है. इसकी बृहत जांच कराई जाएगी. दोषी दुकानदार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel