[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बगहा रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस से 460 बोतल अंग्रेजी शराब

बगहा रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस से 460 बोतल अंग्रेजी शराब

0
बगहा रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस से 460 बोतल अंग्रेजी शराब

बगहा. आरपीएफ बगहा (रेलवे सुरक्षा बल) ने रविवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन से दो लावारिस बैग बरामद किया. जिनमें कुल 460 बोतल अंग्रेजी शराब पाई गयी. यह कार्रवाई पर्व-त्योहारों को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत की गयी. इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रविवार की मध्य रात करीब 2 बजे 14628 गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस बगहा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी. उसी दौरान जनरल बोगी में जांच के दौरान दो लावारिस बैग मिले. जब बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब को आरपीएफ ने जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शराब किस तस्कर द्वारा भेजी जा रही थी, या इसे किसे पहुंचाया जाना था. तस्कर की पहचान के प्रयास जारी है. पोस्ट प्रभारी ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel