[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया डीआइजी ने एसडीपीओ बगहा कार्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

डीआइजी ने एसडीपीओ बगहा कार्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

0
डीआइजी ने एसडीपीओ बगहा कार्यालय का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

बगहा. चंपारण प्रक्षेत्र के डीआइजी हर किशोर राय ने गुरुवार की दोपहर एसडीपीओ बगहा कार्यालय का निरीक्षण किया. डीआइजी को एसडीपीओ कार्यालय पहुंचने पर बिहार पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके पश्चात डीआईजी ने सर्वप्रथम एसडीपीओ कार्यालय के विभिन्न प्रशाखाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया एवं संचिकाओं के रखरखाव से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया. वही डीआईजी ने बगहा पुलिस अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी व सभी थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन एवं कुर्की जब्ती सहित वारंटों के निष्पादन के मामले में आवश्यक कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया. साथ ही थाना क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर उन्होंने पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्षों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिया. मौके पर एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, पुलिस इंस्पेक्टर संजय पाठक, नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह सहित बगहा पुलिस अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel