[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: सेवा पुस्तिका के साथ विद्यालय में जुटे 28 शिक्षक, डीईओ ने मांगा जवाब

बेतिया: सेवा पुस्तिका के साथ विद्यालय में जुटे 28 शिक्षक, डीईओ ने मांगा जवाब

0
बेतिया: सेवा पुस्तिका के साथ विद्यालय में जुटे 28 शिक्षक, डीईओ ने मांगा जवाब

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, मझौलिया कन्या में विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद सेवा पुस्तिका के साथ शिक्षकों के एकत्र होने के मामले को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रविंद्र कुमार ने प्रधानाध्यापिका समेत 28 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें 6 जून को कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

सूचना मिलने पर कराई गई जांच

डीईओ द्वारा जारी पत्र के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि विद्यालय बंद होने के बाद कुछ शिक्षक मूल सेवा पुस्तिका के साथ विद्यालय परिसर में एकत्र हुए थे. साथ ही यह शिकायत भी मिली थी कि कार्यालय संबंधी कार्य के नाम पर शिक्षकों से धनराशि की उगाही की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ), मझौलिया को जांच का निर्देश दिया गया.

जांच में 28 सेवा पुस्तिकाएं जब्त

बीईओ द्वारा की गई जांच के दौरान मौके से कुल 28 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं बरामद कर जब्त की गईं. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

6 जून को उपस्थित होने का निर्देश

डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों को 6 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि निर्धारित तिथि पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया या संबंधित शिक्षक अनुपस्थित रहे, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रधानाध्यापिका पर भी उठे सवाल

मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को भी नोटिस जारी किया गया है. डीईओ ने कहा है कि विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षकों को परिसर में बुलाया जाना उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. प्रधानाध्यापिका को भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

बीईओ को दिए गए निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मझौलिया को सभी संबंधित 28 शिक्षकों तक नोटिस की तामिला सुनिश्चित कराने तथा 6 जून को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षकों के बीच मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel