[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मझौलिया में गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट, दो दुकान राख, जवान समेत कई झुलसे

मझौलिया में गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट, दो दुकान राख, जवान समेत कई झुलसे

0
मझौलिया में गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट, दो दुकान राख, जवान समेत कई झुलसे

मझौलिया. स्थानीय बाजार में सोमवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई. करीब सुबह आठ बजे एक होटल में आलू उबालने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गई, जो देखते ही देखते भयावह रूप ले ली. आग की लपटों ने बगल के दो होटल और एक किराना दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे बाजार में दहशत फैल गई और लोग घरों-दुकानों से बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही मझौलिया फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान अग्निशमन विभाग के जवान अविनाश कुमार (26 वर्ष) झुलस गए. उन्हें तत्काल मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. आग संदीप कुमार के होटल से शुरू हुई, जहां सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था. इसके बगल में स्थित आशीष कुमार का होटल और सुरेश साह की किराना दुकान पूरी तरह जल गई. दुकान में रखे सामान, नगदी और कागजात सब राख में बदल गए. किराना दुकानदार सुरेश साह ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए उन्होंने बड़ी मात्रा में सामान मंगाया था, लेकिन सब कुछ जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बताया गया कि आग बुझाने में सहयोग करने के दौरान उपमुखिया प्रतिनिधि रंजन कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार गोलू श्रीवास्तव और आशीष कुमार भी आंशिक रूप से घायल हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel