वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
लौरिया बेतिया मुख्य पथ पर एनएच 727 परसा मठिया चौक के समीप साइकिल से समान खरीदने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 14, 2024 8:53 PM
लौरिया.लौरिया बेतिया मुख्य पथ पर एनएच 727 परसा मठिया चौक के समीप साइकिल से समान खरीदने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना पर घटना स्थल पर लौरिया पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजवाया. मृतक की पहचान सिरसीया ओपी थाने के बिजबनिया गांव निवासी लक्षन राम के पुत्र रामस्वरूप राम के रूप में हुई है. रामस्वरूप राम बिजबनिय गांव से परसा मठिया चौक कोई समान खरीदने जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए. रामस्वरूप की मौत की सूचना पर उनके गांव बिजबनिया में कोहराम मच गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:40 PM
July 6, 2026 8:48 PM
July 6, 2026 7:21 PM
July 6, 2026 6:56 PM
July 6, 2026 6:49 PM
July 6, 2026 6:10 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 4:43 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 3:00 PM
