[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया सीओ ने वाहन कोषांग के कर्मियों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

सीओ ने वाहन कोषांग के कर्मियों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

0
सीओ ने वाहन कोषांग के कर्मियों के साथ की बैठक, दिया निर्देश

बगहा. प्रखंड बगहा दो सभागार भवन में वाहन कोषांग के कर्मियों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड के अंचल अधिकारी वसीम अकरम ने किया. बैठक में वाहन कोषांग के अधिकारी एवं सभी कर्मी उपस्थित रहे. सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ चुकी है और अब केवल पांच दिन शेष हैं. ऐसे में चुनावी कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों की धर पकड़ प्रक्रिया आज शुरू हो गयी है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में बड़े वाहनों की आवश्यकता अधिक है. चुनावी कार्यों के लिए 20 बड़ी गाड़ियां, 30 बोलेरो व स्कॉर्पियो तथा 110 पिकअप वाहनों की जरूरत निर्धारित की गयी है. जिसमें लगभग 100 गाड़ी पकड़ ली गयी है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया है, उनकी गाड़ियां इस बार बगहा अनुमंडल क्षेत्र में ही उपयोग में लाई जाएगी. सीओ ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि वाहन अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. बैठक के दौरान चुनावी तैयारी, वाहन प्रबंधन, चालक की तैनाती एवं सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. सीओ ने कहा कि निर्वाचन कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel