[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो उठा हवाई अड्डा क्षेत्र

मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो उठा हवाई अड्डा क्षेत्र

0
मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो उठा हवाई अड्डा क्षेत्र

वाल्मीकिनगर. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार अपनी यात्रा की शुरुआत मंगलवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर वाल्मीकिनगर से की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उड़न खटोले से 10:43 बजे वाल्मीकिनगर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे. जहां वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह, बगहा विधायक राम सिंह सहित दर्जनों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन जिंदाबाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाकर स्वागत किया. जिनका अभिवादन मुख्यमंत्री ने अपने हाथ हिला कर स्वीकार किया. इस दौरान वन विभाग के संविदा कर्मियों ने अपने वेतन को बढ़ाने, स्थाई करने तथा समय पर वेतन भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा. उसके अलावे भूमिहीन जनता ने भूमि उपलब्ध करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा. वही शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों, नाइट गार्ड सहित अन्य लोगों ने अपनी-अपनी समस्या के बाबत ज्ञापन सौंप कर विचार करने की गुहार मुख्यमंत्री से लगाई. हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही. इस दौरान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से हवाई अड्डा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel