[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Chanpatia Accident Update: मां और मासूम की मौत के बाद हटाया गया सड़क किनारे अतिक्रमण

Chanpatia Accident Update: मां और मासूम की मौत के बाद हटाया गया सड़क किनारे अतिक्रमण

0
Chanpatia Accident Update: मां और मासूम की मौत के बाद हटाया गया सड़क किनारे अतिक्रमण
सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया जेसीबी

चनपटिया से अजय कुमार चौबे की रिपोर्ट

Chanpatia Accident Update: गुरुवार को मां और 18 माह के मासूम की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता सामने आई है. पश्चिम चंपारण के पड़ूंकिया गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे के अगले दिन ग्रामीणों की पहल पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही थी.

गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम हुए हादसे में शुक्ल टोला निवासी सुरुचि देवी और उनके 18 माह के बेटे की मौत हो गई थी, जबकि चार वर्षीय बेटी घायल हो गई थी.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मां और 18 माह के बेटे की मौत

हादसे के बाद अतिक्रमण को बताया गया वजह

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में लगातार परेशानी हो रही थी. लोगों ने आशंका जताई कि संकरी सड़क भी दुर्घटना की एक वजह हो सकती है. हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई और अतिक्रमण हटाने की मांग उठने लगी.

जेसीबी लगाकर हटाया गया अतिक्रमण

शुक्रवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. कार्रवाई के बाद मार्ग चौड़ा और साफ दिखाई देने लगा.

अतिक्रमण हटने के बाद लोगों ने राहत जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इससे भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

इधर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. हादसे के बाद मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

ट्रक जब्त, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठी मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित अतिक्रमण हटाने अभियान चलाने की मांग की है. साथ ही ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय अपनाकर ही भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Akshara Gupta 126 गेंदों पर नाबाद 306 रन, रक्सौल की बेटी ने अंडर-19 क्रिकेट में रचा इतिहास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel