[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Champaran Football Win: हैट्रिक चैंपियन बनीं बखरी की बेटियां, लगातार तीसरी बार जीता सुब्रतो मुखर्जी कप का जिला खिताब

Champaran Football Win: हैट्रिक चैंपियन बनीं बखरी की बेटियां, लगातार तीसरी बार जीता सुब्रतो मुखर्जी कप का जिला खिताब

Champaran Football Win: हैट्रिक चैंपियन बनीं बखरी की बेटियां, लगातार तीसरी बार जीता सुब्रतो मुखर्जी कप का जिला खिताब
जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता जितने के बाद कप लेती चैम्पियन दीपिका

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Champaran Football Win: पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बखरी की बेटियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है. नरकटियागंज में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बखरी की टीम ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम ने 10 से 15 जुलाई तक समस्तीपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

फाइनल में शानदार वापसी, दीपिका ने दागे दो गोल

फाइनल मुकाबले में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बखरी का सामना उच्च विद्यालय नरकटियागंज व बिहार राज्य आवासीय एकलव्य केंद्र की मजबूत टीम से हुआ. मैच के दूसरे ही मिनट में नरकटियागंज की टीम ने गोल कर बढ़त बना ली थी. इसके बाद बखरी की स्टार खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. दीपिका ने लगातार दो गोल दागकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया और अपनी टीम को 2-1 से यादगार जीत दिला दी.

सीमित संसाधनों में मजबूत प्रतिद्वंद्वी को दी मात

बखरी की सभी खिलाड़ी प्रतिदिन प्रथम खेल नर्सरी में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं. खेल मैदान के अभाव और बेहद सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने अपने जज्बे के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. प्रतिद्वंद्वी टीम में बिहार के विभिन्न जिलों की ऐसी खिलाड़ी शामिल थीं, जिन्हें सरकार की ओर से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और स्पोर्ट्स डाइट मिलती है. इसके बावजूद बखरी की बेटियों ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया.

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट पर टिकी नजरें

पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक फिरोज आलम खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए. टीम की इस सफलता में प्रशिक्षक राकेश कुमार और बलिस्टर कुमार के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही. इस शानदार जीत से पूरे पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है. अब सभी की उम्मीदें समस्तीपुर में होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले पर टिकी हैं, जहां ये बेटियां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

ये भी पढ़ें: डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीर, सांसद डॉ संजय जायसवाल ने गिनाए तकनीक के बड़े लाभ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel