पेड़ से टकरायी बस, बाल बाल बचे यात्री
मैनाटाड-बेतिया पथ में शिवघाट पुल के समीप रविवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 30, 2024 9:57 PM
चनपटिया . मैनाटाड-बेतिया पथ में शिवघाट पुल के समीप रविवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. घटना में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में 10 यात्री सवार थे. घटना के बाद सभी यात्री दूसरे बस में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर चले गए. बस के चालक सुनील झा ने बताया कि बस सुगहां भवानीपुर से बेतिया जा रही थी, तभी शिवाघाट पुल के समीप पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए. घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई. थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:40 PM
July 6, 2026 8:48 PM
July 6, 2026 7:21 PM
July 6, 2026 6:56 PM
July 6, 2026 6:49 PM
July 6, 2026 6:10 PM
July 6, 2026 8:21 PM
July 6, 2026 4:43 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 3:00 PM
