[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, 100 दुकानें हुईं ध्वस्त

शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, 100 दुकानें हुईं ध्वस्त

0
शहर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, 100 दुकानें हुईं ध्वस्त

बेतिया. नगर निगम की ओर से शनिवार को शहर में फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान आरंभ की गयी है. इस क्रम में शहर के ऐतिहासिक सागर पोखरा, सत्यनारायण पेट्रोल पंप, आलोक भारती चौक, ऑडिटोरियम, जगदंबानगर आदि इलाके के सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाया गया. नगर निगम के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निगम के कर्मियों ने जेसीबी से सड़क व नाले को अतिक्रमण कर बनाए गए झुग्गी झोपड़ी और दुकानों को ध्वस्त कर दिये. इस दौरान अतिक्रमण कर बनाये गये लगभग 100 दुकानें तहस-नहस कर दिये गये. कई दुकानदारों ने खुद ही सड़क व नाले से अतिक्रमण हटा लिया. तोड़ी गई झोपड़ियों व बांस बल्ले को नगर निगम ने जब्त कर लिया. तीन ट्रेलर सामग्री को जब्त किया गया है. अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही. दुकानदार अपने-अपने सामान समेटते नजर आए. नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही सड़क पर उतरे कि दुकानदार अपने अपने सामान समेटने लगे. अधिकतर दुकानदारों ने नाले व सड़क किनारे की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए झोपड़ियों, शेड, गुमटी आदि को हटा लिया. जबकि कई झोपड़ियां को जेसीबी से तहस-नहस कर दिया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम के पदाधिकारियों ने करीब छह हजार रुपये जुर्माना वसूला है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. अतिक्रमण हटाने के दौरान उपनगर आयुक्त गोपाल कुमार, कचरा अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अर्पित राय, अश्फाक अहमद, सफाई निरीक्षक जुलम साह, घारी प्रभारी तबरेज आलम आदि मौजूद रहे.

अतिक्रमणकारियों ने किया विरोध

अतिक्रमण हटाने के दौरान मीना बाजार स्थित शीतला माई स्थान के समीप अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताया. इस दौरान आम रखने वाले कैरेट में आग लगा नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की. अतिक्रमणकारियों का कहना था कि नगर निगम बार-बार इन्हीं इलाके से अतिक्रमण हटाती है. जबकि शहर के अन्य इलाके से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है. अतिक्रमणकारियों के विरोध के कारण निगम के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए जगदंबानगर की ओर बढ़ गए.

कोट —

नगर के कई इलाके से सड़क व नाले से अतिक्रमण हटाया गया है. आम लोगों की सुविधा के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. जो लोग खुद से अतिक्रमण हटा लेंगे उनका स्वागत है.

शंभू कुमार, नगर आयुक्त, बेतिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel