भाजपा नेता को पिकअप ने मारी ठोकर, गंभीर

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक भाजपा नेता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

By DIGVIJAY SINGH | January 18, 2026 10:26 PM

नरकटियागंज . अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक भाजपा नेता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलो में भाजपा नेता और शिकारपुर थाना के चेंगोना गांव निवासी अनुज कुमार पाठक उर्फ छोटन पाठक नगर के वार्ड संख्या 19 निवासी अमर शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं लक्ष्मी चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र विद्यानंद कुमार शामिल हैं. भाजपा नेता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. जबकि दो नाबालिगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुज कुमार पाठक मानपुर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कमलनाथ नगर में ही एक पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दिया. जिसमें उनका एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर सोनू कुमार एवं आनंद कुमार को भी परिजनों ने अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एहसान फिरोज ने बताया कि तीनों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है. अनुज कुमार पाठक के दाया पैर में तीन जगह क्षतिग्रस्त था. प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है