[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bihar School Timing: 30 जून तक मॉर्निंग स्कूल, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Bihar School Timing: 30 जून तक मॉर्निंग स्कूल, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

0
Bihar School Timing: 30 जून तक मॉर्निंग स्कूल, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
बेतिया शिक्षा विभाग भवन

बेतिया से रवि “रंक” की रिपोर्ट

Bihar School Timing: गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से खुल रहे सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है. विभाग ने ग्रीष्मकालीन समय-सारणी को 30 जून 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके तहत राज्यभर के स्कूल पूर्व निर्धारित मॉर्निंग शिफ्ट में ही संचालित होंगे.

30 जून तक सुबह की पाली में चलेंगे स्कूल

रविवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार पहले ग्रीष्मकालीन समय-सारणी की अवधि समाप्त होने वाली थी, लेकिन राज्य में जारी उमस और भीषण गर्मी को देखते हुए इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

छात्रों और शिक्षकों को मिलेगी राहत

मॉर्निंग स्कूल जारी रहने से विद्यार्थियों को तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिलेगी. साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी दिन के बढ़ते तापमान में विद्यालय संचालन की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. पश्चिम चंपारण सहित राज्य के विभिन्न जिलों में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है.

डीपीओ ने की आदेश की पुष्टि

समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन समय-सारणी का विस्तार किया है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए.

बढ़ती गर्मी के बीच लिया गया फैसला

गौरतलब है कि अप्रैल में जारी समय-सारणी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों को दिवसकालीन पाली में संचालित करने की योजना थी. हालांकि लगातार बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए विभाग ने अपना निर्णय बदलते हुए मॉर्निंग स्कूल व्यवस्था को एक माह और जारी रखने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें: स्कूल खुलते ही बच्चों का होगा विशेष स्वागत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel