[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ा युवक, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने

बेतिया: 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ा युवक, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने

0
बेतिया: 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ा युवक, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने
high tension wire

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक युवक हाई वोल्टेज (33 हजार वोल्ट) के बिजली पोल पर जा चढ़ा. युवक को मौत के करीब देख स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बिजली विभाग में हड़कंप मच गया.

हाई वोल्टेज ड्रामा और प्रशासनिक रेस्क्यू


युवक के पोल पर चढ़ते ही विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति काट दी. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक मशक्कत की. प्रशासन की टीम युवक को समझाने-बुझाने और नीचे लाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी रही. इस दौरान घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लोगों की सांसें अटकी रहीं.

मानसिक स्थिति पर संदेह


फिलहाल युवक के पोल पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. बीते कुछ समय में प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं. जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और युवक को सुरक्षित उतारने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने समय रहते बिजली कटने पर राहत जताई है.

पुलिस को चकमा दे टावर से उतर फरार हुआ युवक

बहुत जद्दोजहद के बाद टावर से उतरने के बाद युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. युवक मुफ़्ससील थाना के गोड़वा टोला का बताया जा रहा है. युवक का नाम सोनू कुमार है. सोनू की तलाश में पुलिस उसके घर पर पहुंची है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel