[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettiah: जनगणना और पढ़ाई साथ कराने के आदेश, शिक्षकों का डीईओ कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन

Bettiah: जनगणना और पढ़ाई साथ कराने के आदेश, शिक्षकों का डीईओ कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन

0
Bettiah: जनगणना और पढ़ाई साथ कराने के आदेश, शिक्षकों का डीईओ कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन
डीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक

Bettiah News: जनगणना कार्य के साथ सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक विद्यालयों में पठन-पाठन सुनिश्चित करने के आदेश के खिलाफ शनिवार को बेतिया में शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में प्रतिनियुक्त शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन करने लगे.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पहले से ही काफी समय और श्रम लग रहा है. ऐसे में एक साथ विद्यालय में उपस्थिति और पढ़ाई का दबाव अव्यावहारिक है. इससे कार्य का बोझ बढ़ेगा और गुणवत्ता प्रभावित होगी.

संशोधित आदेश के आश्वासन पर शांत हुआ प्रदर्शन

स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कुमार खुद कार्यालय से बाहर आए और शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, कुछ शिक्षकों के उग्र होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. बाद में डीईओ ने जल्द संशोधित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ.

आदेश में बदलाव नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि आदेश में व्यावहारिक बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा. वहीं डीईओ ने कहा कि यह आदेश विभागीय निर्देश के आलोक में जारी किया गया है और बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो सकती. विरोध की जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है.

बेतिया से रवि ‘रंक’ की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel