[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया RLSY College के NCC कैडेट्स ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण कैंप में बनाया रिकॉर्ड, लहराया परचम

RLSY College के NCC कैडेट्स ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण कैंप में बनाया रिकॉर्ड, लहराया परचम

0
RLSY College के NCC कैडेट्स ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण कैंप में बनाया रिकॉर्ड, लहराया परचम

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

Bettiah News: आरएलएसवाई कॉलेज, बेतिया की एनसीसी इकाई के कैडेट अमित कुमार और आरती कुमारी ने अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में आयोजित 28 दिवसीय राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है. दोनों कैडेट्स का चयन बिहार के चुनिंदा प्रतिभागियों में हुआ था.

बिहार के चुनिंदा कैडेट्स में मिली जगह

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने बताया कि बिहार भर से चयनित 28 कैडेट्स में आरएलएसवाई कॉलेज के एक छात्र और एक छात्रा का चयन होना गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि दोनों कैडेट्स की उपलब्धि कॉलेज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है.

कठिन परिस्थितियों में पूरा किया प्रशिक्षण

एनसीसी विंग के नोडल अधिकारी डॉ. नागेश प्रसाद ने बताया कि एक माह तक चले इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देशभर के चयनित कैडेट्स ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, पर्वतीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, रस्सियों के सुरक्षित उपयोग और सर्वाइवल स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

ट्रेकिंग और पर्वतारोहण में दिखाया साहस

Bettiah News Rlsy College Ncc Cadets Arunachal Mountaineering Training Success 1
Rlsy college के ncc कैडेट्स ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण कैंप में बनाया रिकॉर्ड, लहराया परचम 3

शिविर के दौरान कैडेट्स को कठिन मौसम में कई किलोमीटर पैदल ट्रेकिंग करनी पड़ी. साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात्रि विश्राम और प्राकृतिक बाधाओं को पार करने जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में भी हिस्सा लेना पड़ा. अमित और आरती ने इन सभी गतिविधियों में साहस, अनुशासन और धैर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

कॉलेज करेगा सम्मान समारोह

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन एनसीसी विंग के बैनर तले दोनों सफल कैडेट्स के सम्मान में प्रेरणादायक अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों छात्र-छात्राएं भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान और जिले का नाम रोशन करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel