[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bettiah News: बेतिया राज के दस्तावेजों का होगा कायाकल्प, अपर सदस्य डॉ. आशिमा जैन ने डिजिटलीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Bettiah News: बेतिया राज के दस्तावेजों का होगा कायाकल्प, अपर सदस्य डॉ. आशिमा जैन ने डिजिटलीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Bettiah News: बेतिया राज के दस्तावेजों का होगा कायाकल्प, अपर सदस्य डॉ. आशिमा जैन ने डिजिटलीकरण कार्य का किया निरीक्षण
बेतिया राज के दस्तावेजों के डिजिटलीकरण कार्य का निरीक्षण

Bettiah News: राजस्व पर्षद, पटना की अपर सदस्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आशिमा जैन बुधवार को बेतिया पहुंचीं. उन्होंने बेतिया राज कार्यालय का दौरा कर वहां चल रहे ऐतिहासिक दस्तावेजों के स्कैनिंग एवं डिजिटलीकरण (Digitization) कार्य का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चंपारण के दोनों जिलों के प्रशासनिक और पुलिस प्रमुखों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की.

डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डॉ. आशिमा जैन ने बेतिया राज के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण की प्रगति जानी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिया कि स्कैनिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि इन पुराने और बहुमूल्य दस्तावेजों का डिजिटलीकरण भविष्य में इनके उपयोग और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है.

मोतिहारी और बेतिया के डीएम-एसपी के साथ मंथन

बेतिया राज कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हुए. बैठक में बेतिया राज की भूमि, उस पर हुए अतिक्रमण और लंबे समय से लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अपर सदस्य ने स्पष्ट किया कि राज की संपत्तियों का व्यवस्थित संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

अतिक्रमण हटाने और भूमि विवाद सुलझाने पर जोर

अपर सदस्य ने अधिकारियों को बेतिया राज की भूमि से जुड़े विवादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही, जहां भी संपत्तियों पर अवैध कब्जा है, वहां से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया. बैठक में राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे. इस उच्चस्तरीय दौरे से बेतिया राज की संपत्तियों के प्रबंधन में नई गति आने की उम्मीद है.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel