[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया में NCC का संयुक्त वार्षिक शिविर शुरू, 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

बेतिया में NCC का संयुक्त वार्षिक शिविर शुरू, 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण

0
बेतिया में NCC का संयुक्त वार्षिक शिविर शुरू, 500 कैडेट्स लेंगे प्रशिक्षण
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शामिल कैडेट्स एवं कैंप कमांडेंट

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

Bettiah NCC Camp: नगर स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय परिसर बुधवार को अनुशासन, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के माहौल से गूंज उठा, जब एनसीसी की 25वीं बटालियन, मोतिहारी के तत्वावधान में पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण के कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. 1 जुलाई से 10 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में दोनों जिलों के 28 कॉलेजों एवं प्लस-2 विद्यालयों के करीब 500 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं.

कैंप कमांडेंट का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय का आरएलएसवाई कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने सहयोगी प्राध्यापकों एवं एनसीसी पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया. शिविर में भाग लेने पहुंचे कैडेट्स के आगमन से पूरा परिसर उत्साह और अनुशासन के माहौल में नजर आया.

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करेगा शिविर

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी मंच है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

10 दिनों तक मिलेंगे विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण

Bettiah Ncc Camp 25Th Battalion Motihari Joint Annual Training Camp 1
कैंप कमांडेंट का स्वागत करते प्राचार्य प्रो. (डॉ. ) अभय कुमार

शिविर के दौरान कैडेट्स को परेड, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तित्व विकास तथा अनुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षक कैडेट्स को व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से दक्ष बनाएंगे.

कैडेट्स में दिखा उत्साह

प्रशिक्षण शिविर को लेकर कैडेट्स में विशेष उत्साह देखा गया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण उन्हें अनुशासित जीवन, टीम वर्क और देशसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य में रक्षा सेवाओं एवं अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel