[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया: शादी के कुछ दिन बाद युवक की मौत, गले पर निशान मिलने से उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया: शादी के कुछ दिन बाद युवक की मौत, गले पर निशान मिलने से उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

0
बेतिया: शादी के कुछ दिन बाद युवक की मौत, गले पर निशान मिलने से उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी
मृत युवक

बेतिया (नरकटियागंज): शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदी टेढ़ा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना रविवार की बताई जा रही है. इस मामले ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मृत युवक की पहचान गांव निवासी बीरेन सिंह के 21 वर्षीय पुत्र बबलू सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबरार आलम ने बताया कि युवक के गले पर निशान पाया गया था. मामले की सूचना तत्काल शिकारपुर थाना पुलिस को दे दी गई थी.

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि बबलू सिंह का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हुआ था. इसके बाद उसने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पुलिस को सूचना के बाद भी परिजन शव लेकर चले गए

इधर, अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद परिजन शव को अस्पताल से अपने घर ले गए. बाद में गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

ग्रामीणों के अनुसार, युवक की शादी हाल ही में 20 अप्रैल को हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel